✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
संवाददाता गिरधर पाराशर
@ माडलगढ़,भीलवाड़ा
सुबह की चाय पड़ी महँगी गनीमत रही की गैस सिलेंडर फटने से पहले घर के लोग सुरक्षित भाग निकले।
धमाका ऐसा की क्षेत्र को लोग डरे सहमे दिखे,
काछोला थाना क्षेत्र के जलिंद्रि में पीपली का डेरा गांव में सुबह करीब 5 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
गांव निवासी भोजराज बंजारा के घर में गैस सिलेंडर अचानक आग पकड़ने से ब्लास्ट हो गया।
घटना के समय घर में आठ लोग मौजूद थे, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भाग गए।
सिलेंडर फटने की धमाकेदार आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के कारण मकान की टीन छप्पर उड़ गई और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घर के भीतर रखा सामान और कपड़े भी आग की भेंट चढ़ गए।
पूर्व सरपंच विजय तिवाड़ी ने बताया कि पीड़ित परिवार उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ उठा रहा था। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन समय रहते घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।
क्षेत्र में सैकड़ो गैस कनेक्शन है लेकिन
गैस एजेंसी द्वारा समय-समय पर चेक नहीं करने के कारण यह हादसा हो रहे हैं।
भोजराज बंजारा ने बताया की घटना के समय उसकी पत्नी मीरा चाय बना रही थी, जैसे ही उसने गैस बंद की सिलेंडर ने आग पकड़ ली ।
स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मदद की।