✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
विद्यालय खुलने के दौरान छात्रों को जाति मूल व आय प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे है। चांद जी की खेड़ी पटवार हल्का का मामला
✍️ गिरघर पाराशर की रिपोर्ट
विद्यालय खुलने के दौरान छात्रों को जाति मूल व आय प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे है।
चांद जी की खेड़ी पंचायत में जाति प्रमाण पत्र पर पटवारी के पास दो पंचायत होने से छात्र को हस्ताक्षर को लेकर इंतजार करना पड़ रहाहै।
गौरतलब है कि चांद जी की खेड़ी पटवार हल्का बड़ा होने के बाद भी यहां स्थाई पटवारी नहीं है ।
चांद जी की खेड़ी पटवार हल्का में कार्यरत पटवारी केवल दो दिन चांद जी की खेड़ी ठहराव रहता हैं।
उसका भी कोई वार दिन तय नहीं जिससे छात्रों को जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाने के लिए समस्या आ रही ।
राजेश कुमार बैरागी अध्यक्ष ई मित्र संघ ब्लॉक बिजौलियां ने बताया की
राजस्थान सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना में 10 लाख लोगो को जोड़ने के लिए आवेदन लिए गए लेकिन अभी तक पंचायत में एक भी आवेदन को वेरिफाई नहीं किया गया ।
