✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
जनसमूह की भारी मांग पर शिविर बढ़ाया 5 दिन आगे, अब चलेगा 10 जुलाई तक
भीलवाड़ा 5 जुलाई 2022
शहर के शास्त्रीनगर स्थित अहिंसा भवन में श्रावक समिति के विशेष सहयोग से कई समाजसेवी संस्थाओ के तत्वावधान में चल रहे सम्पूर्ण शरीर स्वास्थ्य जांच शिविर में महावीर इंटरनेशनल स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परिचर्चा व सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अहिँसा भवन श्रावक समिति , महावीर इंटरनेशनल केंद्र भीलवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल डायमण्ड भीलवाड़ा , महावीर इंटरनेशनल क्वींस भीलवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल मीरा भीलवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल प्रताप भीलवाड़ा, चन्दन बाला महिला मंडल आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर जनसमूह द्वारा की जा रही मांग को रखते हुए सभी की सहमति से सम्पूर्ण शारीरिक जांच शिविर को 5 दिन हेतु आगे बढ़ाया गया। संस्था की रीजनल सचिव व कई केंद्रों की सरंक्षक श्रीमती मंजू पोखरना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि शिविर में जांचों का लाभ लेने हेतु प्रातः 6 से 11 बजे के मध्य अहिँसा भवन, मेवाड़ हॉस्पिटल या श्रंगी एक्यूप्रेशर तीनो ही स्थानों पर मात्र एक ब्लड सेम्पल से रियायत दर में मुम्बई की जांच लेब द्वारा सेम्पल लेकर पूरे शरीर की जांच कराई जाती है , घर से सेम्पल लेने की सुविधा भी उपलब्ध कर रखी है। इस दौरान सेवा कार्यो हेतु अहिंसा भवन श्रावक समिति के संरक्षक हेमन्त आँचलिया, अध्यक्ष अशोक पोखरना, सचिव सुशील चपलोत, कोषाध्यक्ष जसवंत डागलिया, सहमंत्री दिनेश मेहता, शांति लाल कांकरिया, रणजीत बुलिया, अशोक गुगलिया, अनिल लोढ़ा, लक्ष्मण सिंह पोखरना, कुशल सिंह बुलिया , हिम्मत बाफना, जतन जैन सहित पूरी टीम, महावीर इंटरनेशनल डायमण्ड की अध्यक्ष प्रीति बोहरा, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा मेहता , बबिता बुलिया , महावीर इंटरनेशनल क्वींस की अध्यक्ष मोनिका लोढ़ा, सचिव किरण बाफना , मीना भण्डारी, रानी बम्ब , नीतू परख सहित टीम, महावीर इंटरनेशनल मीरा सरंक्षक मंजू खटवड, अर्चना सोनी, उपाध्यक्ष मंजू बाफना, सचिव निशा सोनी, मंजू राठौड़ सहित टीम, महावीर इंटरनेशनल प्रताप अध्यक्ष अमित मेहता, मंत्री मुकेश मेड़तवाल, सहित टीम, चंदनबाला महिला मण्डल महामन्त्री विनीता बाबेल, सरोज जैन, निधि सांड , निर्मला बुलिया, सुशीला छाजेड़ , मधु बिरानी, रजनी बुलिया सहित टीम आदि को सेवा सम्मान का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत मे महावीर इंटरनेशनल केंद्र के अध्यक्ष अशोक पोखरना, सचिव पारसमल पीपाड़ा, कोषाध्यक्ष सुशील शिशोदिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताते हुए जाँच शिविर का अधिकाधिक संख्या में लाभ लेने का आग्रह किया।