✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के नेतृत्व में उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या करने वाले दोषियों कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।
बिजौलिया 6 जुलाई
उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों व उनके सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आज माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के नेतृत्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन बिजौलिया उपखण्ड अधिकारी को दिया।ज्ञापन से पूर्व पूर्व विधायक धाकड़ ने बिजौलिया खनिज विभाग कार्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर उत्तम शिखरेश्वर में कन्हैया लाल साहू की आत्मा की शांति के लिए विद्धवान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ हवन किया।
उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल साहू हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने इसे मानवता के लिए कलंक बताया ओर इस हत्याकांड के दोषी हत्यारों व उनके सहयोगी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर आज माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोंग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के नेतृत्व में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन बिजौलिया उपखण्ड अधिकारी सीमा तिवाड़ी को दिया।इस अवसर पर बिजौलिया प्रधान आशा कुमारी भील, उपप्रधान कैलाश धाकड़, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी, सरपंच संघ के अध्यक्ष मोहनलाल धाकड़, थडोदा सरपंच राजेश धाकड़, गोपाल पूरा सरपंच रामलाल धाकड़,मांगटला सरपंच गणेश बलाई, लक्ष्मी खेड़ा सरपंच शांति देवी बलाई, सलावटिया सरपंच एजनदेवी भील, उपसरपंच वीरेन्द्र धाकड़, पंचायत समिति सदस्य, विनीता गोखरू, मांगीलाल धाकड़, जयलाल बलाई, कांतादेवी धाकड़, पूर्व सरपंच दुर्गा लाल बलाई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, विक्रम सोनी,एस सी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कुँज बिहारी मेहर, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष शोभा टांक, ब्लॉक सचिव मुकेश खटीक,पूर्व सरपंच शिवराज सिंह, राजकुमार सेन,दिनेश धाकड़, एन एस यू आई के प्रदेश संयोजक कपिल मेवाड़ा,बालकिशन खटीक,अनिल जैन, अनिल राव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।