✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️दीपक गौड़ , बिजौलिया |
*युवा शक्ति क्लब के द्वारा छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान उड़ान के अंतर्गत पूर्व पंचायत समिति सदस्य कमलेश कुमार कोहली के छोटे भाई राजेन्द को लंबे समय के बाद जुड़वा बच्चे होने पर गणेशघाटी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र 5 में बच्चो को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। गौरतलब है कि युवा शक्ति क्लब के द्वारा अब तक 140 छात्रों को पाठ्य पुस्तकें एवं 280 छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर सुशीला चित्तौडा,रीना सोनी,रेखा कोली युवाशक्ति क्लब के प्रवीण विजय,गौरव शर्मा,नारायण अहीर,नरेश तँवर,पवन सोनी,एकलिंग कोली,यश शर्मा और समाजसेवी राधेश्याम,लोकेश,कमल,राजेन्द्र, तेजकरण,मुकेश,जयन्त,उपस्थित रहे।*