✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
भाजपा बिजौलिया मंडल कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करके कार्यसमिति का शुभारंभ किया।
मंडल कार्यसमिति के पहले सत्र में मुख्य अतिथि माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों और नाकामियों के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव रखा।
विधायक गोपाल खंडेलवाल ने बिजौलिया मंडल कार्यसमिति की तरफ से उदयपुर में कन्हैया लाल तेली और अमरावती महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की समाज विशेष के लोगो द्वारा नृशंस हत्या करने के खिलाफ भी राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ और जिला मंत्री अनिल पारीक ने अपने सम्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं से दोनो हाथ खड़े करवाकर समर्थन करवाया एवं कोरोना काल मे बिजौलिया मंडल द्वारा किये गए सेवा कार्यो की सराहना की।
मंडल कार्यसमिति के दूसरे सत्र में मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा ने केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर राम मंदिर निर्माण, धारा 370,गरीब वर्ग को मुफ्त अनाज योजना,उज्जवला योजना,जनधन योजना,प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण,तीन तलाक व अग्निपथ योजना आदि महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र करके मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंडल कार्यसमिति को मंडल प्रभारी गोपाल डाड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा लाल जोगी,ओबीसी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव चंद्रवाल,पंचायत समिति सदस्य हितेन्द्र राजौरा,पूर्व सरपंच रामेश्वर चित्तोड़ा आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यसमिति का संचालन मंडल महामंत्री अनिल खटीक ने किया।
मंडल कार्यसमिति में जिला मंत्री हर्शेन्द्रा कँवर, प.समिति सदस्य अभिषेक सर्वा,मंडल महामंत्री बिट्ठल तिवाड़ी,मंडल उपाध्यक्ष हीरा सोलंकी एवं दयाशंकर जोशी,भाजयुमो मोर्चाध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,एस टी मोर्चाध्यक्ष कमलेश कोली,एस टी मोर्चाध्यक्ष प्रकाश मीणा,ओबीसी मोर्चाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर,महिला मोर्चाध्यक्ष कविता त्रिपाठी,किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मांगी लाल धाकड़,मिट्ठू लाल तेली,बद्रीलाल धाकड़,जगदीश पूरी,चेनाराम बंजारा,कस्तूर रैगर,मंडल मंत्री नरेश सोनी एवं उर्मिला भील,भाजयुमो मंडल महामंत्री पंकज जैन,भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज लखारा,महिला मोर्चा महामंत्री दुदी बाई,शक्ति केंद्र संयोजक मिट्ठू सिंह एवं मदन धाकड़,उमाशंकर वैष्णव, भँवर गुर्जर,बूथ अध्यक्ष मुकेश साँखला, चेतन पंवार,घनश्याम यादव,नंदकिशोर सिंधी,राधेश्याम सुथार,शंकर खटीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।