✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
मेघवंशी बलाई समाज का 21वा सामूहिक विवाह सम्मेलन श्री तिलस्वां महादेव मे आयोजित हुआ। 23 जोड़े का विवाह सम्मेलन पाणि ग्रहण संस्कार हुआ।
✍️गिरधर पाराशर
मेघवंशी बलाई समाज का 21वा सामूहिक विवाह सम्मेलन श्री तिलस्वां महादेव मे आयोजित हुआ।
शनिवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ तोरण के साथ अग्नि समक्ष वर वधू ने फेरे लिए।
इस मौके पर वर वधुओं को आशीर्वाद देने पहुँचे विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, विधायक केशरायपाटन चंद्रकांत मेघवाल, विवेक सुषमा चेरिटीबल ट्रस्ट अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़, पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय,एसी अजा मोर्चा महामंत्री राजस्थान रोशन मेघवंशी लोगो का स्वागत अध्यक्ष सीताराम सामरिया, गोपाल जोरम , जय लाल सियाल, सचिव कैलाश हटेला व ऊपरमाल नवयुवक मंडल कमेठी ने किया।