✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
पुलिस थाना बिजौलिया द्वारा म्यूल हंटर अभियान के दौरान कार्यवाही मे 08 राज्यों से शिकायत बैंक खाता बेचने वाले म्यूल खाताधारक आमीन व अशफाक व बैंक खाता खरीदने वाले साईबर ठग का सहयोगी शाबीर को किया गिरफ्तार। संदिग्ध बैंक खातो द्वारा कुल 2,42,093 रूपये की धोखाधड़ी की गई।
✍️गिरधर पाराशर
पुलिस थाना बिजौलिया द्वारा म्यूल हंटर अभियान के दौरान कार्यवाही की।
बैंक खाता बेचने वाले म्यूल खाताधारक आमीन व अशफाक व बैंक खाता खरीदने वाले साईबर ठग का सहयोगी शाबीर को किया गिरफ्तार।
संदिग्ध बैंक खातो पर साईबर पोर्टल पर दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छतीसगढ, तेंलगाना, उत्तरप्रदेश, केरला आदि राज्यो कुल 08 शिकायते दर्ज हुई है।
वांछित अपराधीयो की गिरफ्तारी के विशेष अभियान में डकैती के प्रकरण में स्थाई वारंटी करीब 01 साल फरार वांछित सत्तु उर्फ सत्यनारायण कंजर को गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में "म्यूल हंटर विशेष अभियान" व "वांछित आरोपी की गिरफ्तारी अभियान" दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक चलाया जाकर साईबर अपराधो में प्रयुक्त होने वाले सदिग्ध बैंक खाते धारको के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया था।
थानाधिकारी स्वागत पाण्डया मय गठित टीम द्वारा कि गई कार्यवाही मे
पुलिस कार्यवाही मे पुलिस थाना बिजौलिया द्वारा "म्यूल हंटर विशेष अभियान" में साईबर अपराधो में प्रयुक्त होने वाले सदिग्ध बैंक खातो की सूचि जारी हुई।
जिनकी जांच सुनिल बेनिवाल,साईबर डेस्क कानि अनिल कुमार द्वारा गई तो पाया की साईबर अपराधो में प्रयुक्त होने वाले सदिग्ध बैंक खातो का सम्बन्धित बैंको से रिकोर्ड प्राप्त कर विश्लेषण किया गया तो यूको बैंक शाखा बिजौलिया के तीन बैंक खाते (1) 34010110023532, (2) 34010110023785 (3) 34010110023921 सदिग्ध पाये जाने से यूकों बैंक शाखा बिजौलिया से केवाईसी एवं लेनदेन का रिकॉर्ड प्राप्त किया तो संदिग्ध लेनदेन पाया गया और साईबर पुलिस पोर्टल व तकनीकी रूप से विश्लेषण किया गया तो उक्त खातो में कुल 242093 रूपयो की साईबर ठगी की राशि प्राप्त होना पाया गया। उपरोक्त खाता धारकों के विरूद्ध विभिन्न राज्यो में साइबर ठगी की कुल 08 शिकायतें दर्ज है। यूको बैंक के उक्त तीनो खातेधारको के खिलाफ थाना बिजौलिया पर प्रकरण सख्या 95/2026 धारा 316(2), 318(4), 61(2) (क) बीएनएस व 66 डी आई.टी. एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
दौराने अनुसंधान संदिग्ध यूको बैंक खाता नम्बर 34010110023532 धारक आमीन, यूको बैंक खाता नम्बर 34010110023921 धारक अशफाक को डिटेन कर विस्तृत पुछताछ की गई तो बताया की उक्त यूको बैंक के खाते अपने दोस्त शाबीर के मार्फत अन्य को दो-दो हजार रूपयो में अपना बैंक खाता (एटीएम, पास बुक, बैंक डायरी, सिम) बैचना पाया जिससे शाबीर को कस्बा बिजौलिया से डिटेन कर विस्तृत पुछताछ की गई उसने यूको बैंक खाते बैचना बताया। उक्त तीनो से अनुसंधान किया बाद अनुसंधान के आमीन पुत्र जब्बार निवासी विजय सागर तालाब के पास फकीर मोहल्ला बिजौलिया थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा, अशफाक हुसैन पुत्र कालु निवासी फकीर बस्ती बिजौलिया थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा शाबीर पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी फकीर बस्ती बिजौलिया थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा को प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया। जिनसे गहनता से अनुसंधान जारी है। अन्य साईबर ठगो की तलाश की गई जो अपनी सकुनत से फरार है।
पुलिस कार्यवाही 02 पुलिस थाना बिजौलिया द्वारा माननीय एडीजे कोर्ट न 03 शिविर माण्डलगढ जिला भीलवाडा के कोर्ट केस सख्या 159/2015, एफआईआर नम्बर 260/2014 धारा 336,323,325,397 भादस में करीब 01 से फरार चल रहा वांछित स्थाई वारंटी सत्तु उर्फ सत्यनारायण पुत्र रामुडा कंजर निवासी बडा चिताबडा थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा को ग्राम चिताबडा से दस्तीयाब कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया।