✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
एक पत्रकार प्रगति नगर के सामने स्थित 'बिला' नाम जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर आज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। तहसीलदार को ज्ञापन सौपा कार्यवाही की मांग की।
✍️गिरधर पाराशर
प्रगति नगर के सामने स्थित 'बिला' नाम जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर आज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। क्षेत्र के निवासियों ने लामबंद होकर एक पत्रकार पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, पत्रकारिता की धौंस दिखाकर उक्त भूमि पर कब्जा किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक रास्ते और सरकारी जमीन को नुकसान पहुँच रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, तहसीलदार और नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (EO) के नाम ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें:
अवैध रूप से किए गए कब्जे को तुरंत ढहाया जाए।
सरकारी भूमि की पैमाइश कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
पद का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।