✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
नगर पालिका बिजौलिया के कर्मचारियों ने कार्यरत संविदाकर्मी योगेश कुमार अहीर के विरुद्ध पत्रकार द्वारा एक झूठी एवं कूटरचित प्राथमिकी दर्ज को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।
नगर पालिका बिजौलिया के कर्मचारियों ने कार्यरत संविदाकर्मी योगेश कुमार अहीर के विरुद्ध श्याम विजयवर्गीय एक झूठी एवं कूटरचित प्राथमिकी दर्ज को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।
✍️गिरधर पाराशर
पत्रकार बिजोलिया के खिलाफ नगरपालिका कर्मचारियों ने तखतिया के साथ नारे बाज़ी करते हुए।नगरपालिका से उपखंड कार्यलय तक रैली निकाली।
ज्ञापन मे बताया गया कि पत्रकार दिन नगर पालिका कार्मिकों द्वारा राजकीय निर्देशों की पालना में किए जा रहे कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। हमारे द्वारा क्षेत्र में कचरा न फैलाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, डस्टबिन रखने एवं अतिक्रमण हटाने जैसी समझाइश की कार्रवाई को वे अन्यथा लेते हैं।
पत्रकार बिजोलिया द्वारा स्वयं के भवन में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है और कई स्थानों पर उनके द्वारा अतिक्रमण भी किया गया है। इन वैधानिक कार्रवाइयों से बचने के लिए तथा अन्य लोगों के निजी दस्तावेज अनैतिक रूप से प्राप्त करने हेतु वे हम कार्मिकों पर निरंतर दबाव बनाते रहते हैं।
जब हमारे द्वारा उनके दबाव में आकर कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, तो उन्होंने हाल ही में 22 मार्च को कार्यालय में समस्त कार्मिकों के समक्ष योगेश अहीर के साथ गाली-गलौज की और उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। इसी क्रम में दबाव बढ़ाने हेतु योगेश अहीर को एक झूठी FIR में फंसाया गया है और अब अधिशाषी अधिकारी (EO) पर उन्हें नौकरी से हटाने हेतु अनुचित दबाव बनाया जा रहा है।
पत्रकार ने अपनी पत्रकारिता की आड़ में क्षेत्र में अनैतिक दवाव व ब्लैकमेलिंग की गतिविधियाँ संचालित कर रहे हैं। योगेश अहीर को इस प्रकार के झूठे आरोपों के आधार पर नौकरी से हटाया जाता है, तो हम समस्त नगर पालिका कार्मिक अत्यंत भयभीत और असुरक्षित महसूस करवा रहा है। आज योगेश अहीर द्वारा श्री श्याम की बातें नहीं मानने पर झूठी प्राथमिकी दर्ज करवाई है कल ये सब हमारे साथ भी दोहराया जा सकता है
उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच करवाकर योगेश अहीर का नाम झूठी प्राथमिकी से हटवाने एवं हमें भयमुक्त वातावरण में कार्य करने हेतु उचित दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए कहा।