✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️गिरधर पाराशर
बिजोलिया गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में भव्य आयोजन
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजोलिया के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातः स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह जी पथिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय में विधिवत ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने सहभागिता निभाते हुए देश, लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। सभी उपस्थितजनों ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्प लिया।
पूरे आयोजन में देशभक्ति, अनुशासन एवं संविधान के सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम प्रेरणादायक एवं सफल रहा।
इस अवसर पर महामंत्री शक्ति नारायण शर्मा जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी छीतरप्रजापत मंडल अध्यक्ष अनिलराव जगदीश सांखला पूर्व जिला परिषद सदस्यसुशीला सांखला मंडल अध्यक्ष अनिल राव रामफूल धाकड़ विजय तिवारी बलवंत सिंह चौहान गोपाल शर्मा शशाक टॉक सौभाग्य सिंह रणजीत सिंह कानावत मुकेश खटीक विशाल तिवारी मुकेश पेंटर दिनेश पालीवाल सत्यनारायण मेवाड़ा कुंज बिहारी मैहर कमलेश सेन राहुल सेठिया मनीष टाक अनिल जैन संजय जैन सत्तर फौजदार मुकेश यादव अकरम हुसैन चांद भाई कैलाश धोबी बालकिशन खटीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे!