✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजौलिया पुलिस थाने में कार्यरत रहे हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह को विभागीय क्रमोन्नति के तहत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया गया है।
✍️ गिरधर पाराशर बिजौलिया
बिजौलिया पुलिस थाने में कार्यरत रहे हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह को विभागीय क्रमोन्नति के तहत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया गया है। जोधपुर में आयोजित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात उन्हें एएसआई के रूप में प्रमोशन मिला, जिसके दौरान उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर सम्मानित किया गया।
प्रमोशन के बाद भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसआई लक्ष्मण सिंह को पुनः बिजौलिया पुलिस थाने में ही पोस्टिंग दी गई है। उनकी दोबारा बिजौलिया में तैनाती की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।
बता दें कि एएसआई लक्ष्मण सिंह अपनी ऊर्जावान कार्यशैली, साफ-सुथरी छवि और सख्त लेकिन न्यायप्रिय रवैये के लिए बिजौलिया क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। अपने अल्प कार्यकाल में ही उन्होंने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना बनी है।
वहीं आम जनता के बीच वे अपने सीधे-सादे, सरल और सहयोगी व्यवहार के कारण लोकप्रिय रहे हैं। उनकी पुनः बिजौलिया में पोस्टिंग को स्थानीय लोगों ने सकारात्मक कदम बताया है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। एएसआई लक्ष्मण सिंह की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।