✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
मांडलगढ़ में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्य एवं दिव्य बनाने के उद्देश्य से हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई।
मांडलगढ़, 17 जनवरी
@अमित जोशी
मांडलगढ़ में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्य एवं दिव्य बनाने के उद्देश्य से हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई।
संरक्षण मण्डल एवं अध्यक्ष के निर्देशन में आयोजन समिति की बैठक में 25 जनवरी को आयोजित होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अंतिम रूप देते हुए विभिन्न कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभायात्रा 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे आदर्श विद्या मंदिर से प्रारम्भ होकर स्वास्तिक वाटिका नई आबादी मांडलगढ़ पहूँचकर दोपहर 2.15 बजे धर्म सभा में परिवर्तित होगी। शोभायात्रा में मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा तथा देवध्वज के साथ घुड़सवार शामिल होंगे।
इससे पूर्व 24 जनवरी को सायं 4.30 बजे भंवरिया का माताजी पुरानी आबादी से चारभुजा मंदिर परिसर नई आबादी तक विशाल वाहन रैली भी आयोजित की जायेगी।
सकल हिन्दू समाज की बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक के रूप में चांदमल टेलर, राधेश्याम चांवरिया, भंवरलाल सोनी, मानसिंह मून्दड़ा, कैलाशचन्द्र पटवा, कैलाशचन्द्र दरोगा को मनोनीत किया। अध्यक्ष नन्द लाल सेन होंगे।
उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश व्यास, शम्भूलाल चांवरिया, रामचन्द्र कुमावत, लादूलाल रेगर, पुष्पा देवी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तेली, प्रचार प्रमुख पद पर अभिषेक श्रौत्रिय, पवन व्यास को जिम्मेदारी दी गई।