✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
कार की टक्कर से भालू की मौत
कोटा बिजोलिया मार्ग की घटना
कार सवार दो व्यक्ति घायल,
✍️गिरधर पाराशर
नला का माता जी के पास हाई वे पर एक कार के आगे अचानक भालू आ जाने से एक्सीडेंट हो गया भालू के अचानक कार के आगे आने से भालू के टक्कर लगने से कार पलटी खाते हुए सड़क के नीचे जा गिरी जिसमें सवार दो लोग घायल हुए तथा भालू की मौत हो गई कार सवार दोनों लोगों हर्षित पिता सुनील सोनी व चंद्र प्रकाश पिता पांचू राम जागा प्रेम नगर 3 कोटा को हाई वे एम्बुलेंस से डाबी जिला बूंदी अस्पताल ले जाया गया वन विभाग को सूचना दी गई जिस पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर आए जो मृत भालू को वन विभाग कार्यालय बिजौलिया ले गए ।