Skip to main content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

विद्यालय की बेशकीमती जगह को बंदरबांट करने के भ्रामक अपवाहो के बीच शिक्षा विभाग ने गेट पर विद्यालय संपति का बोर्ड लगाकर भ्रामक अपवाहो पर लगाया मरहम।

विधायक गोपाल खंडेलवाल के स्कूल की जगह को कमर्शियल किए जाने के स्टेटमेंट से स्थानीय लोगों में फैला रोष 

विद्यालय की बेशकीमती जगह को बंदरबांट करने के भ्रामक अपवाहो के बीच शिक्षा विभाग ने गेट पर विद्यालय संपति का बोर्ड लगाकर भ्रामक अपवाहो पर लगाया मरहम 
बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया के तेजाजी का चौक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की धराशाही इमारत पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। स्कूल इमारत के धराशाही होने के बाद से ही यह इमारत स्थानीय लोगों में अलग-अलग चर्चाओं का विषय बनी हुई है। विदित रहे कि तीन वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार में पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ के प्रयासों से 2 करोड़ 51 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के उपरांत नई इमारत के निर्माण के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा इस पुरानी इमारत को धराशाही किया गया था। किंतु सत्ता परिवर्तन के साथ ही इसके पुनः निर्माण पर भी फुलस्टॉप लग गया। वही वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा विद्यालय की इस इमारत को कस्बेवासियों की मांग होने के बावजूद लगातार उपेक्षित किया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस विद्यालय की जगह को लेकर एक समाचार पत्र में विधायक गोपाल खंडेलवाल के द्वारा दिए गए स्टेटमेंट 'जगह का कमर्शियल उपयोग' भी लोगों में नाराजगी का विषय बन गया है। वहीं विद्यालय की जगह को भविष्य में जनप्रतिनिधियों द्वारा बंदरबांट करने के भ्रामक प्रचार को लेकर शिक्षा विभाग भी सकते में आ गया है। इसी के मध्य नजर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने तेजाजी चौक स्थित जमींदोज भूमि के बाहर लगे गेट पर विद्यालय की निजी संपत्ति का बोर्ड लगाकर सभी भ्रामक प्रचार को विराम लगाने का सुक्ष्म प्रयास किया है। स्थानीय विद्यालय की बेशकीमती जगह को कमर्शियल बनाकर बंदरबांट किए जाने के प्रचार पर आज स्थानीय लोगों ने भाजपा सरकार में स्थानीय विधायक पर तीखी नाराजगी व्यक्त की है। 

तेजाजी चौक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की संपत्ति शिक्षा विभाग की है। इसी के मध्य नजर गेट पर निजी संपत्ति का साइन बोर्ड लगाकर भ्रामक प्रचारो पर विराम दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा किसी भी कीमत पर इस स्थान को कमर्शियल उपयोग के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। 

दिलीप सिंह महावर 
प्रधानाचार्य 
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजौलिया 

यह विद्यालय बिजौलिया कस्बे वासियों की अमूल्य धरोहर है। इस स्थान पर केवल विद्यालय का ही निर्माण होगा। अगर सरकार में बैठे किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा इसका दुरुपयोग किया जाता है तो एक बड़ा जन आंदोलन तैयार किया जाएगा। 

प्रेम कुमार टेलर 
कपड़ा व्यवसाई 
बिजौलिया 

विद्यालय के प्रधानाचार्य से चर्चा कर हमारे द्वारा यहां पर विद्यालय की निजी संपत्ति का बोर्ड लगाकर जगह अपने अधीन करने की सलाह दी गई। यह संपत्ति केवल शिक्षा विभाग की है, जगह को कमर्शियल उपयोग के सपने को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। 

यशवंत सिंह पुंगलिया।
बजरंग सिंह सांखला 
स्थानीय निवासी 
बिजौलिया

इस विद्यालय को पुनः वित्तीय स्वीकृति दिलवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए। इस के विपरीत जनप्रतिनिधियों द्वारा कमर्शियल उपयोग के बारे में सोचना भी कस्बेवासियों पर कुठाराघात है। 

जगदीश लुधियानी 
किराना व्यापारी 
बिजौलिया

इस जमींदोज भूमि पर किसी भी विभाग का अधिकार नहीं है। अब यह केवल उद्देश्य परख भूमि है। जोकि राज्य सरकार में राजकीय भूमि के अंतर्गत आती है। इस भूमि पर भविष्य में किस चीज का निर्माण होगा, यह राज्य सरकार के निर्णय पर निर्भर करता है। इस भूमि को लेकर शिक्षा विभाग एवं नगर पालिका के बीच विवाद निरर्थक है। नगर पालिका की इस भूमि पर किसी प्रकार की ओनरशिप नहीं है। किसी भी सरकारी भूमि के जमीदोज होने पर वह भूमि राजकीय भूमि बन जाती है। तथा भविष्य में होने वाले किसी भी प्रकार के निर्माण की मंशा राज्य सरकार पर निर्भर करती है। 

पंकज कुमार मंगल 
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बिजौलिया 
जिला भीलवाड़ा

Popular posts from this blog

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी।

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। पंचानपुरा बांध पहले से ही ओवर फ्लो है ही।  बीती रात भर ज़ोरदार बारिश होने से  रात्रि करीब दो बजे बाढ़ के हालत बने ।तिलस्वां महादेव में एरू नदी फिर ली बाढ़ की सूरत, निचले हिस्से में दूकानों में पानी भरा फिलहाल पानी का लेवल हर सैकंड चढ़ रहा है। सैकड़ों लोग घरों में रखा सामान ऊपर रख रहे हैं। मंदिर पर सैकड़ों यात्री रुके हुए हैं। दर्शनार्थियों को जहां है वहीं रहने को कहा हैं। खतरे के निशान पर बह रही नदी। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से रूबरू होकर जनता से की अपील सभी ग्रामीण ख़ासकर एरू नदी एरिया के लोगो को ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों जाने के लिए अनुरोध किया। हर संभव प्रयास के लिए कहा। प्रशासन हुआ अलर्ट,गिरदावर संजय पाराशरने बताया कि तिलस्वां पटवारी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे है।  गौरतलब यह कि एरू नदी के पेटे में अवैध रूप से निर्माण होने से प्रशाशन की उदासीनता के चलते सैकड़ों लोगो...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...