✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
लेपर्ड ने किया युवक का शिकारगले पर घाव मिले, वन्य जीव के पगमार्क मिले पुलिस व वन विभाग जांच में जुटे
लेपर्ड ने किया युवक का शिकार
गले पर घाव मिले, वन्य जीव के पगमार्क मिले पुलिस व वन विभाग जांच में जुटे
✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया
@ बिजौलिया थाना क्षेत्र के कास्या से देवी निवास जाने वाली सड़क किनारे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।
एएसआई नरेश शर्मा ने बताया कि मृतक के गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं, जो प्रथम दृष्टया पैंथर के हमले जैसे प्रतीत हो रहे हैं। आसपास क्षेत्र में वन्य जीव के पगमार्क भी दिखाई दिए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने शव पर मौजूद घावों का निरीक्षण किया तथा आसपास के क्षेत्र में वन्य जीवों के मूवमेंट के साक्ष्य जुटाए। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि युवक की मौत पैंथर के हमले से ही हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।
पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए भीलवाड़ा से एफएसएल एवं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है।
मृतक की पहचान ईश्वर (35) पुत्र भीमा ओड निवासी बहादुर जी का खेड़ा के रूप में हुई है। वह क्षेत्र में खदान में मजदूरी करता था। पारिवारिक स्थिति भी दयनीय बताई जा रही है। कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर पीहर चली गई थी। उसके परिवार में एक पुत्री और एक पुत्र हैं।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।