✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रास्ते में धर्मकाटा होने से सड़क के किनारे पत्थर तुलवाने के लिए एक साइड में सड़क पर दर्जनों ट्रक खडे होने से हादेश हो रहे हैं।खनन विभाग को संज्ञान लेना चाहिए।
✍️गिरधर पाराशर
बिजौलिया में दो बाइक सवार और दो राहगीरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रास्ते में धर्मकाटा होने से सड़क के किनारे पत्थर तुलवाने के लिए एक साइड में सड़क पर दर्जनों ट्रक खडे होने से हादेश हो रहे हैं।
खनन विभाग को संज्ञान लेना चाहिए।
हादसा चांद जी की खेड़ी गांव के पास मंगलवार देर रात को हुआ। सभी युवक तिलस्वा महादेव के दर्शन कर और मेला घूमकर घर जा रहे थे।
एएसआई सत्यनारायण ने बताया- दो युवक बाइक पर सवार थे, जबकि दो अन्य पैदल यात्रा करते हुए तिलस्वा में मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सूरज, दिलखुश, दिलीप सिंह भाटी एवं सुनील सुथार घायल हुए। सभी घायल बेगूं तहसील के उमर और जोगणिया माता गांव के निवासी हैं।
अस्पताल में उपचार के दौरान उमर निवासी सुनील सुथार पुत्र पप्पू सुथार ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।