✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
आरौली सर्कल के फुलासतीधार के पास बृजपुरा स्थित खेत पर ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हुई।सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची।
गिरधर पाराशर
आरौली सर्कल के फुलासतीधार के पास बृजपुरा स्थित प्रभू लाल धाकड़ के खेत पर ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हुई।
सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची।
रेंजर दशरथ सिंह राठौड़ ने बताया की आरोली सर्किल के फुलाससती धार निकट बृजपुरा गांव के एक खेत में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से मौत हुई।
बताया जा रहा हैं की संभत रात्रि में पैंथर हवा खाने की दृष्टि से वन विभाग की दीवार पर बैठा था।
इसी दौरान रात्रि में ऊंची मचान पर बैठने के लिए वन विभाग की दीवार के पास ट्रांसफार्मर परचढ़ गया ।
करंट लगने से की मौत हुई।
मृत मादा पैंथर की उम्र 2 साल ,लंबाई कुल 5 फीट है।
बिजौलिया नाका पर लाया गया पोस्टमार्टम कर जला दिया गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय बन अधिकारी सुरेश चोधरी, वनपाल विमल रैगर, वनपाल श्यामपुरा नरेश कुमार भील, तिलस्वां वनपाल प्रकाश शर्मा , वन रक्षक चादमल रैगर, पशु चिकत्सक राजेश धाकड़, रामफूल धाकड़ मौजूद थे।