✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
गिरधर पाराशर
बिजौलिया किसान आन्दोलन के प्रणेता साधु सीता राम दास जी की प्रतिमा को कुछ दिनों पूर्व असामाजिक तत्वों साजिशन खंडित कर दिया था इससे पूरे क्षेत्र मे आक्रोश फेल रहा है इसलिय आज साधु सीता राम दास मूर्ति स्थापना समिति के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी बिजौलिया मंडल के सहयोग से उपखंड अधिकारी जी को विधायक गोपाल जी खंडेलवाल,जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़, मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश धाकड़,स्थापना समिति अध्यक्ष उमाशंकर वैष्णव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरा जोगी,जिला मंत्री हर्षेन्द्रा कँवर के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।
इस सम्बंध में ज्ञात हो कि 3 महीने पहले ही किसान आंदोलन के प्रणेता साधु सीताराम दास बैरागी की प्रतिमा का अनावरण किया गया
5 वर्षो पूर्व स्वतंत्रता सेनानी भँवर लाल शर्मा की मूर्ति भी इसी तरह से असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी जो प्रशासनिक उदासीनता के चलते अभी खंडित अवस्था मे पड़ी हुई है ।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी से ज्ञापन देकर मांग की है कि अतिशीघ्र दोनों प्रतिमाओं को पूरे संम्मान के साथ पूर्ववत स्थापित की जाये।
ज्ञापन कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजौरा एवं अभिषेक सर्वा,ओम मेड़तिया मंडल उपाध्यक्ष हीरा सौलंकी, वेदप्रकाश तिवाड़ी, मण्डल महामंत्री बिट्ठल तिवाड़ी एवं अनिल खटीक,यशवंत पुंगलिया,मांगी लाल धाकड़,पूर्व सरपंच गोपाल बैरागी,तिलिसवा जी एस एस अध्यक्ष राकेश वैष्णव,राजेश बैरागी,चंद्रप्रकाश वैष्णव,शैलेन्द्र वैष्णव,राजेश वैष्णव,कमलेश वैष्णव,धर्मराज वैष्णव ,किशन वैष्णव,चंद्रप्रकाश बैरागी,लक्ष्मीखेड़ा उप सरपंच चेनाराम बंजारा,अनिल धाकड़,दीपक गोड़,मिट्ठु सिंह, नीलेश चित्तोड़ा,रामफूल धाकड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।