✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
ग्राम पंचायत तिलस्वा की 4 टेबलेट मंदिर ट्रस्ट द्वारा हटाने से रोष व्याप्त है ।
ग्राम पंचायत तिलस्वा सरपंच कैलाश रैगर ने बताया मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ द्वारा समाज के दरवाजे के पास यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए सुव्यवस्थित चार टेबल रखी गई ।
जिनको मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने रात्रि में हटा दिया।
ग्राम पंचायत सरपंच कैलाश रैगर ने मंदिर ट्रस्ट के इस कार्य को लेकर आलोचना करते हुए कहा पंचायत द्वारा यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए पीपल व बड़ के नीचे टेबल रखी। जिसको रात्रि में अन्य यंत्र रखवा दी। ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यों को लेकर हमेशा आमने-सामने रहे हैं ।
वही महाशिवरात्रि मेले में भी इनका रवैया ग्राम पंचायत के प्रति ठीक नहीं ही रहा है ।
ग्राम पंचायत सरपंच कैलाश रैगर ने बताया की मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ के खिलाफ ज़िला कलेक्टर व उपखंड कार्यालय में ज्ञापन देकर अवगत कराएंगे।
तिलस्वा ट्रस्ट के क़रीब 20 सालो से चुनाव नहीं होने के कारण मौजूदा सचिव मांगी लाल धाकड़ के हौसले बुलंद हैं।