✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बान्या तालाब ग्रामीणों ने पानी को लेकर गांव वालों ने कांस्या कोटा रोड़ पर जाम किया। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद जाम हटाया।
✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर
कांस्या ग्राम पंचायत के बान्यातालाब के ग्राम वासियों ने पानी की सप्लाई पंद्रह दिन से बंद होने से खफा ग्रामीणों ने कांस्या कोटा रोड़ जाम किया।
क़रीब एक घण्टे बाद तहसीलदार शैतान सिंह यादव ने मौके पर पहुंचे जाम हटाया।
बालाजी स्थित बैठक रखी जिसमे गांव वालों की अति शीघ्र ही निस्तारण करने के लिऐ कहा। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुरेश शर्मा को बुलाया जानकारी ली। बकाया राशि जमा कराने के लिए गांव वालों से रूपया इकठ्ठा कर व कुछ पंचायत से लाईट बिल जमा कराने की बात कही ।
इससे पूर्व कांस्या - कोटा एमडीआर रोड़ पर सोमवार सुबह चक्का जाम कर दिया। सूचना पर कांस्या चौकी मय स्टाप रणजीत नायक, राजेन्द्र चोधरी ने पहुचे। समझाइश की लेकीन ग्रामीण ने मौके पर तहसीलदार को मौके बुलाकर निस्तारण करने की मांग पर अड़े। ग्रामवासियों ने बताया कि इससे पूर्व उपखंड़ अधिकारी व विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लेकिन आश्वाशन के बाद अठारह दिन बाद कंठ तर नहीं हो पाया। गूसाए लोगो ने सोमवार को रोड़ को जाम किया। क़रीब एक घंटे तक जाम से आने जाने वालों यात्री परेशान हुए।