✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
ट्रांसपॉर्ट युनिन बनकर दमंगाई करने पहुंचे कुछ लोगों द्वारा ट्रक मालिकों के साथ मारपीट कर उठक बैठक लगाई।
✍️ घनश्याम, गिरधर पाराशर
ट्रांसपॉर्ट युनिन बनकर दमंगाई करने पहुंचे कुछ लोगों द्वारा ट्रक मालिकों के साथ मारपीट कर उठक बैठक लगाई। जिसको लेकर ट्रक मालिकों में आम रोष।
ट्रक मालिकों सुगन मीणा, प्रभु लाल ओड, रमेश बंजारा, बबलू बंजारा ने बताया कि शुक्रवार को बिजौलिया के चंपापुर में पत्थर स्टॉक से ट्रकों में पत्थर लोड़ कर रहे थे । इस दौरान मुन्ना चाचा गोवटा ,श्याम लाल खंडेलवाल , शिव लाल गुज़र सामरिया, जगदीश गुज्जर आरॉली, दीपू सोनी लाडपुरा, नारण गुज्जर , भेरू बैरवा हुडा सहित दर्जन भर दो जीप में भरकर आए लोगो ने धक्का मुक्की व मारपीट की। ट्रक में तोड़ फोड़ कर काफ़ी नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार को ट्रक मालिकों द्वारा स्टॉक व खदानों से पत्थर भरा जा रहा था । इस बीच कुछ लोगों द्वारा बेवजह मारपीट शुरू कर दी। सुगन मीणा को जबरन साथ ले गए सलावटीया चौराया छोड़ा। जबकि इन ट्रक मालिकों ने भी रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा रॉयल्टी कम करने तक पत्थर लोडिंग नहीं करने तक साथ होने की बात कही थी।
ये है मामला
रॉयल्टी संग्रहण ठेकेदार द्वारा अधिक राशि वसूलने पर सामूहिक निर्णय लिया गया जिसमें क्षेत्र में रॉयल्टी दरे कम नहीं होने तक अनिश्चितकालीन तक लोडिंग बंद रहेंगी। इस बात का ग़लत फ़ायदा उठा कर कुछ लोगों द्वारा आपसी रंजिश के चलते लड़ाई झगड़े कर हाथापाई की।