✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर
तिलस्वां महादेव मंदिर के कपाट आगामी आदेश तक बन्द रहेंगे।
राज्य सरकार द्वारा आदेशो के अनुसार गुरुवार से मुख्य मंदिर के कपाट आगामी आदेश तीन मई तक बन्द रहेंगे।
कोराना महामारी के बढ़ते असर को देखते हुए सभी शिव भक्तों को दर्शन बन्द कर दीए है।
श्री तिलस्वां महादेव मंदिर ट्रस्ट के आजीवन ट्रस्टी व महंत गोपाल लाल पाराशर ने बताया कि मंदिर परिसर में सभी भक्त का प्रवेश वर्जित रहेगा व दर्शन व पूजन नहीं कर सकेंगे। वहीं भगवान् श्री तिलस्वां महादेव मंदिर के कपाट मंदिर परिसर में साफ सफाई के कर्मचारी एवं मुख्य पुजारी तीनों पहर पूजा अर्चना आरती के लिए खोले जायेंगे।
इससे पूर्व सोमवार को भीलवाड़ा जिलाधीश शिव प्रकाश नकाते, एसपी विकास शर्मा ने मंदिर परिसर स्थित पहुंच कर जायज़ा लिया। मंदिर महंत गोपाल लाल पाराशर व मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद्र अहीर को कोरोना से बचाव के लिए लागू प्रतिबन्ध को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंदिर में परिसर में धार्मिक आयोजन व कुण्ड में स्नान नहीं करने लिए सख्त आदेश दिए।
गुरुवार से हि मुख्य मंदिर के कपाट बंद कर दिए। सभी भक्त लाईफ दर्शन के लिऐ फेसबुक पर दर्शन कर सकते हैं।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर के दोनों तरफ दरवाजों पर रस्से बांध कर दर्शनार्थियो के प्रवेश द्वार बन्द कर दिए हैं।
थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने कहा कि