✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
*होलिका दहन 2 को व शीतला अष्टमी 11 को*
*सामूहिक आयोजन टेंपो स्टैंड पर*
मांडलगढ़ (अमित जोशी)। नगर के विनायक मित्र मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन पर्व के उपलक्ष्य में 2 मार्च को भव्य होलिका दहन और 11 मार्च को सामूहिक शीतला अष्टमी महोत्सव का वृहद आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका वार्ड नंबर 2 के पार्षद पवनेश ओस्तवाल ने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित और रंगारंग कार्यक्रम को लेकर मांडलगढ़ नगर सहित आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन का मुख्य समारोह शाम 6:30 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा। जिसके पश्चात रात्रि 8:50 बजे शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा । कार्यक्रम स्थल को शानदार साउंड, आकर्षक लाइटिंग, बैलून और विशेष भगवा सजावट से सुसज्जित किया जाएगा। राजस्थानी संस्कृति की सतरंगी झलक पेश करते हुए कच्ची घोड़ी नृत्य, कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य और पारंपरिक राजस्थानी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं 11 मार्च को सामूहिक शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम रखा गया है। इसमें क्षेत्र के मशहूर भजन गायक प्रेम शंकर जाट और दिनेश अमरवासी अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। विनायक मित्र मंडल ने सभी क्षेत्रवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।