✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
चैत्र नवरात्र में दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
@गिरधर पाराशर
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए भक्त माता रानी के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
नवरात्र के चलते मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पेयजल, छाया, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि हर श्रद्धालु सहज और सुरक्षित तरीके से माता के दर्शन कर सके।
मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।