✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
आबादी क्षेत्र में अवैध शराब की दुकान।राणा जी गुड़ा पंचायत के चंपापुर चोराया पर सघन आबादी में बेरोक टोक के खूले में बिक रहा शराब
चंपापुर में आबादी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री केंद्र
✍️ गिरधर पाराशर
आबादी क्षेत्र में अवैध शराब की दुकान शराब की बिक्री से आस पास लॉगो व छोटे बच्चे पर बुरा असर पड़ रहा है।
राणा जी गुड़ा पंचायत के चंपापुर चोराया पर सघन आबादी में बेरोक टोक के खूले में बिक रहा शराब ।
शराबी वहीं बैठकर पीकर हो हल्ला व गाली गलौज करते हैं जिसके कारण वहा नन्हें बच्चे व महिलाएं आम लोग के लिए रहना दुश्वार हो गया है।
विशेष तो यह कि मुख्य मार्ग व चोरया होने से बच्चों को भी शराब की दुकान पर पव्वे लेता देखा जा सकता है।
राणा जी गुड़ा पंचायत में लगे शराब ठेका संचालित है। लेकिन समय समय पर ओवर रेट लेने की शिकायत आती रहती है। गौरतलब है कि इन शराब के ठेकों पर वर्षों से काबिज़ है। इसीलिए मनमाने ढंग से रेट का मामला हो या अवैध रूप से चार से पांच जगह पर आबादी में बेरोक टोक शराब बिक्री केंद्र खोलरखे है।
राजस्थान सरकार द्वारा समय समय पर ठेका लाटरी निकाल कर अलग अलग नाम पर ठेका लाटरी से दिया जाता है। लेकिन पहुंच बहुत बड़ी होने से लॉटरी किसी को भी खुले उनसे खरीदकर उन्हें बेदखल कर अपना आधिपत्य स्थापित कर मनमाने ढंग से नगा खेल खेलना व लाखों रुपए कमाना मुख्य उद्देश्य हैं। इसीलिए आबादी क्षेत्र हो ओवर रेट हो या फिर एक से दुसरी जगह बिना परमिशन के आदन प्रदान आदि काम अंजाम बेखूबी दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि शराब की बिक्री आबादी क्षेत्र में होना आम जनता का जीना दुश्वार हो रहा है। आबकारी विभाग में लिखत शिकयत दी जाएंगी। राणा जी गुड़ा पंचायत में संचालित ठेका बंद कर ठोस कार्रवाई की जाए । अति शीघ्र कार्यवाहीं की जाय नहीं तो कलक्टर को ज्ञापन देंगे।