✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर
आजादी के 74 वर्ष बाद भी कई गांव में बिजली सड़क पानी जैसी बुनियादी जरूरत की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लेकिन क्षेत्र का सौभाग्य है कि चुनाव हारने के बाद भी लगातार 36 कौम के नेता के रूप में अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़ कार्य कर रहे हैं। मकरेडी ग्राम पंचायत मैं प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़ को जानकारी मिली की ग्राम पंचायत के गांव काली घाटी में बिजली की सुविधा नहीं है। आश्चर्यजनक रूप से जानकारी सामने आने के बाद अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने प्रयास शुरू किए और प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज दीपावली से 2 दिन पहले ही काली घाटी गांव में बिजली पहुंची और गांव रोशनी से जगमग हो गया।
ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक विवेक धाकड़ का आभार प्रकट करते हुए ढोल नगाड़ों से स्वागत सत्कार किया
धनतेरस के उपलक्ष पर बिजली पहुंचने की खुशीयां मनाई खुशियों के इस महापर्व के अवसर पर अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़, प्रधान आशा देवी भील, उप प्रधान कैलाश धाकड़, पंचायत समिति सदस्य कांता देवी धाकड़, शांतादेवी बंजारा, मकरेडी सरपंच पंकज गांग ,चांद जी की खेड़ी सरपंच मोहन धाकड़ ,थडोदा सरपंच राजेश कुमार धाकड़ ,गुड्डा सरपंच भागीरथ भील, छोटी बिजोलिया सरपंच सुगन लाल भील ,सरपंच पांचू लाल भील, सलावटिया उपसरपंच वीरेंद्र धाकड़, भोपतपुरा सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल भील, तहसीलदार सुबोध सिंह चारण, थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह, कास्या चौकी प्रभारी सज्जन सिंह, बिजली विभाग के अर्जुन सिंह, खनन व्यवसायी शंकर लाल धाकड़ गोपाल धाकड़ रमेश धाकड़ सुनील धाकड़ रमेश धाकड़ अर्जुन धाकड़ मुकेश धाकड़ आदि उपस्थित थे।