✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
घनश्याम गिरधर पाराशर
पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आज
कास्या में हॉस्पिटल निर्माण के लिए जगह का निरक्षण किया साथ ही समंधित अधिकारियों को जल्द कार्य चालू करने के निर्देश दिए।
आज माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने बिजौलिया उपखण्ड क्षेत्र के कास्या ग्राम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन के निर्माण स्थल का अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया और निर्माण ठेकेदार को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये ताकि कास्या व आस पास के खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों व कारीगरों तथा ग्रामीणों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके।इस अवसर पर उनके साथ बिजोलिया पंचायत समिति प्रधान आशा कुमारी देवी, उप प्रधान कैलाश धाकड़, रेवेन्यू अधिकारी भवर लाल रेबारी,कास्या सरपंच साबू देवी बंजारा, कास्या विकास अधिकारी सुरेश शर्मा,चांद जी की खेड़ी सरपंच मोहन लाल धाकड़, गोपाल पूरा सरपंच रामलाल धाकड़, गुढ़ा सरपंच भागीरथ भील, सलावटीया उपसरपंच विरेंद्र धाकड़,तिलिस्वा पूर्व सरपंच राजकुमार सैन, युवा खनन व्यवसायी नरोतम धाकड़, प्रहलाद बंजारा,सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।