✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित की गई पंचायत के प्रत्येक गांव व ढाणी तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने हेतु सरकार की जल जीवन मिशन (J.J .M .) योजना के अंतर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत गोपाल पुरा मे सरपंच राम लाल धाकड़ की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित की गई ।
इसमें ISA मैनेजर महावीर प्रसाद गुर्जर, मांगी लाल अहीर ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुरा के प्रत्येक घर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा।
जिले में ISA माया जन विकास सेवा संस्थान दौसा द्वारा योजना पर कार्य किया जा रहा है । इसके अंतर्गत संस्था द्वारा गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन करना, ग्राम का आधारभूत सर्वे करना, ग्रामीण सहभागिता का आंकलन घर-घर सर्वे करवाना इत्यादि कार्य करने के लिए पंचायत के वार्ड पंच व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से VWSC का पुनर्गठन राजस्व ग्राम वार बेसलाइन सर्वे कराया जाएगा। जिसमें सरपंच , ग्राम विकास अधिकारी, वार्ड पंच, एएनएम , कृषिपर्यवेक्षक,आंगनबाडी कार्यकर्ता व ग्राम के गणमान्य नागरिकों व महिलाओं सहित 20 सदस्य टीम का गठन किया गया। आगामी समय में नल योजना का सफल संचालन में सहयोग करेगे । इस मौके पर ग्रामों में जल को बचाने की रंगोली बनाकर शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत गोपालपुरा में कुल 07 समितियों का गठन किया गया इस मौके पर कनिष्ट सहायक नरेश धाकड़ सहित , ग्रामवासी उपस्थित रहे।