✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजौलिया की बेटी चार्वी विजय ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम: BITS UGEE, IIIT हैदराबाद और JEE एडवांस में हासिल की सफलता
बिजौलिया की बेटी चार्वी विजय ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम: BITS UGEE, IIIT हैदराबाद और JEE एडवांस में हासिल की सफलता
✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया
BITS UGEE, IIIT हैदराबाद और JEE एडवांस में हासिल की सफलता
बिजौलिया। कस्बे की होनहार बेटी चार्वी विजयवर्गीय ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए देश की प्रतिष्ठित आईआईटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चार्वी ने BITS UGEE, IIIT हैदराबाद प्रवेश परीक्षा और JEE एडवांस जैसी देश की कठिन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। चार्वी की इस उपलब्धि से बिजौलिया कस्बे में खुशी का माहौल है।
चार्वी के पिता मुकेश विजय ने बताया कि चार्वी ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। 12th CBSE परीक्षा (PCM) में उन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ब्लॉक में टॉप किया था। वहीं चार्वी के दादा राम प्रसाद विजय ने बताया कि चार्वी बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली और मेहनती छात्रा रही हैं। वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। काउंसलिंग के बाद चार्वी का देश के टॉप आईआईटी कॉलेज में एडमिशन होगा।
चार्वी की सफलता ने यह साबित किया है कि छोटे कस्बों की प्रतिभाएं भी उचित मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान है।