✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
*संवाददाता गिरधर पाराशर की खास रिपोर्ट
@बिजोलिया भीलवाड़ा*
36 किलो तैयार ड्रग्स और करोड़ों का रॉ मटेरियल बरामद
पुलिस के अनुसार, सोमवार को कार्यवाही की गई जिसमें मौके से करीब 36 किलो तैयार एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 36 करोड़ रुपये है। इसके अलावा करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य का रॉ मटेरियल और रासायनिक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं। फैक्ट्री में केन, प्लास्टिक कंटेनर, थालियों और विभिन्न रासायनिक उपकरणों की मदद से ड्रग्स तैयार की जा रही थी। जांच में पता चला है कि आरोपी करीब 20 किलो अतिरिक्त रॉ> मटेरियल से और अधिक मात्रा में नशीला पदार्थ तैयार करने की प्रक्रिया में जुटे हुए थे।
तीन आरोपी हिरासत में
पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी 51 वर्षीय वीरेन्द्र, नीमच निवासी 43 वर्षीय बहादुर सिंह और भीलवाड़ा जिले के भोपतपुरा निवासी 30 वर्षीय बबलू शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे और नशीले पदार्थों की सप्लाई का नेटवर्क कई क्षेत्रों तक फैला हो सकता है।
एफएसएल टीम जुटी जांच में
घटनास्थल से बरामद रसायनों, उपकरणों और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए हैं और उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार किन राज्यों और तस्कर गिरोहों से जुड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
जिले की सबसे बड़ी ड्रग्स कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भीलवाड़ा जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और उसके निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।