✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करीब 20 करोड़ की लागत की एमडी ड्रग पकड़ी तीन लोगों को मौके से पकड़ा,
भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
करीब 20 करोड़ की लागत की एमडी ड्रग पकड़ी
बिजौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज चंपापुर गांव में एमडी ड्रग (मेफेड्रोन) बनाने के कथित अड्डे का खुलासा करने की जानकारी लगी है। पुलिस द्वारा वन क्षेत्र से सटे एक फार्म हाउस पर दबिश देकर भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स की खेप बरामद की है। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन तस्कर भी पकड़े गए हैं। फिलहाल मौके पर कारवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा को मिली सूचना के आधार पर बिजौलिया थाना प्रभारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंपापुर गांव स्थित एक खेत पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और तस्करों के एक गिरोह द्वारा बड़े स्तर पर एमडी ड्रग बनाने का काम किया जा रहा था।
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ और ड्रग बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री मिलने की सूचना है। हालांकि बरामदगी और गिरफ्तारियों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि विस्तृत रिपोर्ट जारी होने के बाद ही होगी।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही मांडलगढ़ डीवाईएसपी सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने फार्म हाउस और आसपास के क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से तस्करों ने इस क्षेत्र में अपना नेटवर्क सक्रिय कर लिया था। पुलिस अब इस पूरे गिरोह, इसमें शामिल लोगों और ड्रग सप्लाई के नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद बरामद मात्रा, आरोपियों और आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आएगी।