✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
सांसद अग्रवाल ने कोटा पश्चिमी मध्य रेल्वे मण्डल की बैठक में रखे प्रस्ताव* *जलिन्द्रि नसीराबाद व मांडलगढ़ से भीलवाडा नई रेल्वे लाइन की मांग को प्रमुखता से रखा*
*सांसद अग्रवाल ने कोटा पश्चिमी मध्य रेल्वे मण्डल की बैठक में रखे प्रस्ताव*
*जलिन्द्रि नसीराबाद व मांडलगढ़ से भीलवाडा नई रेल्वे लाइन की मांग को प्रमुखता से रखा*
कोटा में आयोजित पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल की बैठक में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने जालिन्द्रि से नसीराबाद व मांडलगढ़ से भीलवाडा नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा
बैठक महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के सानिध्य में संपन्न हुई ।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने मांडलगढ़ रेलवे स्टेशन एवं ऊपरमाल स्टेशन की आधारभूत सुविधाओं हेतु विस्तार से चर्चा की,जिस पर अधिकारियों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आगामी दिनों में सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।जालिन्द्रि से नसीराबाद नई रेलवे लाइन एवं मांडलगढ़ से भीलवाड़ा जिला मुख्यालय तक नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा और मांडलगढ़ एवं ऊपरमाल स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव की बात भी प्रमुखता से उठाई,जिसे सम्बन्धित अधिकारी ने गंभीरता से लिया । सांसद अग्रवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र की अन्य समस्याओं के विषय को भी सदन में गंभीरता से रखा ।