✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
मुहावजा प्रक्रिया के लिए काश्तकार निर्धारित अवधि में कराए आवश्यक दस्तावेज जमा-उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा*
*मुहावजा प्रक्रिया के लिए काश्तकार निर्धारित अवधि में कराए आवश्यक दस्तावेज जमा-उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा*
✍️अमित जोशी माण्डलगढ़।,
उपखण्ड क्षेत्र माण्डलगढ़ के सभी काश्तकार राज्य सरकार द्वारा विक्रम संवत् 2082 फसल खरीफ 2025 में खराबे से प्रभावित काश्तकारों को कृषि आदान-अनुदान (मुआवजा) वितरण किया जाना हैं। उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा ने अपील कि है कि इस हेतु पात्र काश्तकारो की प्रत्येक ग्रामवार सूचियां तैयार की जानी है। अतः समस्त पात्र काश्तकारों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 30 नवम्बर 2025 से पूर्व संबंधित पटवार हल्का से सम्पर्क कर जमाबंदी की प्रति, मोबाईल नंबर, आधार कार्ड की प्रति एवं मृतक खातेदार के वारिशान जिनका नाम जमाबन्दी में अमल नही हुआ है व फसल काश्त सिंजारा पर करनें वालें खातेदार से सिंजारा काश्त का शपथ पत्र व मंदिर मूर्ति भूमि के आदान अनुदान हेतु कृषि करनें वालें किसान शपथ पत्र पटवारी हल्का के पास प्रस्तुत करे जिससे समय पर पात्र काश्तकारो की सूची तैयार की जाकर समय पर पात्र काश्तकारों को मुआवजे का भूगतान किया जा सके।