✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
तालुका विधिक सेवा सिमिति के तत्वाधान में आचार्य विद्या सागर पब्लिक स्कूल बिजोलियाँ में संविधान दिवस मनाया
तालुका विधिक सेवा सिमिति के तत्वाधान में आचार्य विद्या सागर पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी के नेतृत्व में विभिन्न अधिवक्ताओं के द्वारा छात्र – छात्राओं को संविधान का महत्व एवं संविधान की आवश्यकता की जानकारी प्रदान की गयी I सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या महोदया मीनाक्षी जैन के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया I
अधिवक्ता नरेश तंवर ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा के बारे में छात्र – छात्राओं को अवगत कराया व संविधान निर्माण की प्रक्रिया को समझाया I
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित जोशी ने संविधान की प्रस्तावना की विस्तृत रूप से व्याख्या कर उसमे प्रयुक्त शब्दावली के महत्व को समझाया I
अधिवक्ता सुनील जोशी ने संविधान में वर्णित मूल अधिकारों की विस्तृत व्याख्या की I
अधिवक्ता हर्षवर्धन शर्मा ने अंग्रेजी भाषा में संविधान के मूल डाचे का स्वरुप छात्र – छात्राओं के समुख रखा I
अधिवक्ता दिनेश सेठिया एवं सुनील सोनी ने छात्र – छात्राओं को संविधान के अनुरूप व्यवहार करने का महत्त्व बताया I
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाभचन्द पटवारी , कोषाध्यक्ष दिनेश काला, नितिन जैन , मनोज जैन , सुनील जैन , मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे I
अन्त में सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी ने छात्र – छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वाह करने का सन्देश दिया साथ ही राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राजस्थान में समाज के कमजोर और गरीब वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के बारे में जानकारी प्रदान की एवं संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए । प्राचार्या महोदया मीनाक्षी जैन के द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया I