Skip to main content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

श्रीमद् भागवत मृत्यु को उत्सव बनाने का अनूठा ग्रंथ"--- – संत दिग्विजयराम

मांडलगढ ( दिनांक 17 नवंबर, 2025 सोमवार)
"श्रीमद् भागवत मृत्यु को उत्सव बनाने का अनूठा ग्रंथ"--- – संत दिग्विजयराम 
✍️ अमित जोशी
राम स्नेही संप्रदाय के संत रमता राम जी के शिष्य भागवत मर्मज्ञ युवा संत दिग्विजयराम ने कहा कि 18 पुराणों में श्रीमद् भागवत ही ऐसा महापुराण हैं जो मृत्यु को भी उत्सव बनाना सिखाता हैं। जिसके माध्यम से राजा परिक्षित को 7 दिवस में ही मोक्ष प्राप्ति हो सकीं । संत दिग्विजयराम ने सोमवार को कास्ट परिवार द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस को व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत महापुराण का रसामृतपान करा रहे थे। उन्होंने भागवत के मंगलाचरण में नेमीशारण्य तीर्थ पर सूत जी द्वारा 88 हजार ऋषियों को भागवत श्रवण कराने और ऋषियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर बताते हुए कहा कि भगवान की भक्ति ही जीवन में कल्याण का सही मार्ग हैं और भक्ति भी अहेतु होनी चाहिए। वहीं ईश्वर के प्रति दृढ विश्वास के अभाव में व्यक्ति दुखी होता हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु से प्रेम भावना लेकर शरणागति भाव से मंदिर में जाना चाहिए। उन्होंने मतंग ऋषि की शबर कन्या भक्तिमति शबरी जैसी प्रतिक्षा और मीरा जैसी प्रेमा भक्ति को अपनाने का आह्वान किया। इसी दौरान जब व्यासपीठ से मोहन आओ तो सरी,गिरधर आओ तो सरी.. माधव के मंदिर में मीरा एकली खड़ी...मोहन आओ तो सरी... भजन की प्रस्तुति हुई तो श्रद्धालु भक्ति से सराबोर हो गए। उन्होंने कहा कि जीवन में कैसा भी कष्ट हो लेकिन भक्ति छूटनी नहीं चाहिए। जैसा की नरसी भगत, सुदामा, शबरी, मीरा ने भक्ति करके भगवान को प्राप्त कर लिया। उन्होंने कहा कि जीवन में नवदा भक्ति के माध्यम से ही आनंद प्राप्ति संभव हैं। वहीं हमें तार देने वाले तीर्थों पर जाकर स्नान करने से जो लाभ मिलता हैं, उतना ही फल राम नाम से ही संभव हैं। इसलिए नाम आश्रय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने श्रीमद् भागवत उत्पति का उल्लेख करते हुए कहा कि वेदव्यास द्वारा 17 पुराणों की रचना के बाद भी संतुष्ट नहीं होने पर नारद मुनि के मार्गदर्शन में 18 वें महापुराण के रूप में श्रीमद् भागवत की रचना कर संसार को मोक्ष और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त्र करने का अनुठा कार्य किया। नारद मुनि के पूर्व जन्म में दासी पुत्र होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य करने से ही उन्हें नारद स्वरूप मिल पाया। उन्होंने कुंति प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा से ही उत्तरा के गर्भ से राजा परिक्षित का जन्म होने से भागवत में इनका महत्व सभी का कल्याण करने वाला हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रभु से सुख मांगता हैं, लेकिन कुंति ने श्री कृष्ण से संसार का दुख मांगकर हमेशा प्रभु के प्रेमाश्रय में रहने का वरदान मांगा। उन्होंने कहा कि भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था, जिनके समक्ष पहुंचकर चरणा भक्ति मांगने पर पितामह को मोक्ष प्रदान किया। उन्होंने बताया कि कलयुग को पांच स्थान दिए गए हैं, जिनमें जुआ, मदिरा, वासना, कसाई और स्वर्ण प्रमुख हैं, जो भी इनके संपर्क में आता हैं वह जीवन में निराशा ही पाता हैं। उन्होंने सनातन जन्म से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जाति पाति के भेद से ऊपर उठकर अगर सभी 97 करोड़ हिन्दू एक हो जाए तो हमारे धर्म और संस्कृति की जागरूकता में कोई कमी नहीं रहेगी। इसके साथ ही हमें शास्त्र और शस्त्र को स्वीकार करना होगा, तभी भारतीय संस्कृति संरक्षित रह पाएंगी। द्वितीय दिवस के कथा विश्राम पर कास्ट परिवार एवं नगर के श्रद्धालुओं द्वारा व्यासपीठ की आरती की गई।

Popular posts from this blog

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी।

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। पंचानपुरा बांध पहले से ही ओवर फ्लो है ही।  बीती रात भर ज़ोरदार बारिश होने से  रात्रि करीब दो बजे बाढ़ के हालत बने ।तिलस्वां महादेव में एरू नदी फिर ली बाढ़ की सूरत, निचले हिस्से में दूकानों में पानी भरा फिलहाल पानी का लेवल हर सैकंड चढ़ रहा है। सैकड़ों लोग घरों में रखा सामान ऊपर रख रहे हैं। मंदिर पर सैकड़ों यात्री रुके हुए हैं। दर्शनार्थियों को जहां है वहीं रहने को कहा हैं। खतरे के निशान पर बह रही नदी। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से रूबरू होकर जनता से की अपील सभी ग्रामीण ख़ासकर एरू नदी एरिया के लोगो को ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों जाने के लिए अनुरोध किया। हर संभव प्रयास के लिए कहा। प्रशासन हुआ अलर्ट,गिरदावर संजय पाराशरने बताया कि तिलस्वां पटवारी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे है।  गौरतलब यह कि एरू नदी के पेटे में अवैध रूप से निर्माण होने से प्रशाशन की उदासीनता के चलते सैकड़ों लोगो...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...