✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
तिलस्वां की देवडूंगरी चारागाह भूमि पर अवैध कट्टर बोरिंग का आरोप, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
तिलस्वां की देवडूंगरी चारागाह भूमि पर अवैध कट्टर बोरिंग का आरोप, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बिजोलिया/ तिलस्वा ।
तिलस्वां गांव की देवडूंगरी चारागाह भूमि पर अवैध कट्टर बोरिंग और माइनिंग गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इसी संबंध में तिलस्वां के ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर अवैध कार्य रोकने और सभी माइनिंग ब्लॉकों को निरस्त करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि देवडूंगरी क्षेत्र पिछले 100 से 200 वर्षों से परंपरागत चारागाह के रूप में उपयोग में रहा है, जहां गांव के गाय-भैंस, भेड़-बकरी सहित हजारों पशु चरते हैं। यहां प्राचीन देव मंदिर भी स्थित है, जिसकी पूजा-अर्चना निरंतर होती आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि की चारदीवारी से लेकर देखरेख तक का कार्य वर्षों से ग्रामवासियों द्वारा ही किया जा रहा है, जिसके बावजूद इस क्षेत्र को माइनिंग विभाग द्वारा लीज आवंटन में शामिल कर दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अभी तक ब्लॉक धारकों को न तो एग्रीमेंट की अनुमति मिली है और न ही पर्यावरण स्वीकृति, लेकिन इसके बावजूद कुछ ब्लॉक धारकों द्वारा गैरकानूनी रूप से कट्टर बोरिंग (ड्रिलिंग/ब्लास्टिंग) का कार्य जारी है, जो पूर्णतः अवैध है और चारागाह व देवस्थान दोनों के लिए खतरा है। ग्रामीणों ने मांग की कि अवैध बोरिंग करवाने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा देवडूंगरी में आवंटित सभी माइनिंग ब्लॉकों को निरस्त किया जाए, ताकि यह क्षेत्र सुरक्षित रह सके।
ज्ञापन की प्रतिलिपि तहसीलदार बिजोलिया, पुलिस थाना बिजोलिया, ग्राम पंचायत तिलस्वां और खनिज विभाग बिजोलिया को भी दी गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर शीघ्र रोक नहीं लगाई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे ।