✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
श्यामपुरा क्लस्टर में नई चेतना 4.0 के प्रचार प्रसार के संबंध में माल का खेड़ा पंचायत में राष्ट्रीय स्तर के जेंडर अभियान 2025 के क्रियान्वयन के संबंध में शुभारंभ
✍️गिरधर पाराशर
26 नवंबर 2025 को जय मेवाड़ श्यामपुरा क्लस्टर में नई चेतना 4.0 के प्रचार प्रसार के संबंध में माल का खेड़ा पंचायत में वाटरशेड डिपार्टमेंट के साथ मिलकर नई चेतना 4.0 पहल बदलाव की, राष्ट्रीय स्तर के जेंडर अभियान 2025 के क्रियान्वयन के संबंध में आज बिजोलिया ब्लॉक के माल का खेड़ा ग्राम पंचायत से शुभारंभ किया गया, इसमें उपस्थित सदस्यों के द्वारा रस्सा कस्सी, चेयर रेस, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रस्सा खींच में जालिंद्री पंचायत से पिंकी, ममता, रवीना, की टीम विजेता रही व चेयर रेस में सीता प्रजापत विजेता रही,साथ में ही राजीविका से ब्लॉक परियोजना प्रबंधक रिंकू मीणा ने वाटरशेड द्वारा जय मेवाड़ श्यामपुर क्लस्टर की चार पंचायतों माल खेड़ा, जालिंद्री, मांगटला, श्यामपुरा में वाटरशेड के सहयोग से चल रहे कार्य के बारे में अवगत कराया साथ ही जेंडर, लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान नई चेतना 4.0 पहल बदलाव की 2025 के बारे में जानकारी दी, वाटरशेड वाटरशेड महोत्सव 2025 के बारे में देशराज सैनी सहायक अभियंता द्वारा जल जंगल जमीन जानवर जनमानस के बारे में विस्तार जानकारी दी गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक प्रतिनिधि श्री रामलाल बलाई अतिथि ग्राम विकास अधिकारी रवि पालीवाल, ब्लॉक PAMIS मुकुट बिहारी सेन, बीटीसी वेदकमल दातोंनिया जलग्रहण सचिव लालूराम भील एवं मनोज शर्मा, श्री परमार व चारों पंचायतों से लगभग 160 महिलाएं व ग्रामीण जन उपस्थित हुए,