✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
एनएच 27 सलावटिया फोरलेन कट पर हादसा, ट्रोले ने बुजुर्ग को रौंदा, टायर के नीचे फंसने से हुई दर्दनाक मौत
✍️गिरधर पाराशर
एनएच 27 सलावटिया फोरलेन कट पर हादसा : ट्रोले ने बुजुर्ग को रौंदा, टायर के नीचे फंसने से हुई दर्दनाक मौत
बिजौलिया से करीब 8 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 सलावटिया फोरलेन कट के पास आज दोपहर एक तेज स्पीड ट्रोले ने बाइक पर जा रहे एक बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, बुजुर्ग उछल कर ट्रोले के टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।मृतक पचानपुरा निवासी बुजुर्ग कालू लाल बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रोला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकालकर बिजौलिया हॉस्पिटल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। फिलहाल पुलिस घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच कर रही है।