✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
रायपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मेवात गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 15,000 रुपये के इनामी गिरफ्तार
भीलवाड़ा पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में रायपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मेवात गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 15,000 रुपये के इनामी सरगना नासिर लंगड़ा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बुद्धराज खटीक और वृताधिकारी श्री सुदर्शन पालीवाल के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ है कि यह गैंग बेहद शातिर है। आरोपी डम्पर या ट्रेलर चोरी करने के बाद तुरंत उसका जीपीएस सिस्टम तोड़ देते थे और असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे, ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सकें।
क्या था पूरा मामला?
घटना 17-18 नवंबर 2025 की दरमियानी रात की है। परिवादी राजेन्द्र चौधरी (निवासी झाडोल, थाना अराई, अजमेर) ने रायपुर थाने में रिपोर्ट दी थी कि उनका डम्पर (आर. जे. 14 जी. आर 7940) ग्राम थला में घर के बाहर से चोरी हो गया है। इस पर रायपुर थानाधिकारी श्री अर्जुनलाल गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मात्र कुछ ही दिनों में वारदात का राजफाश कर दिया।