✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
दुकान खाली करने का बना रहा था दबाव, युवक ने मेजा बांध में कूद जान दी,आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज कराया मामला
दुकान मालिक दुकान खाली करने का बना रहा था दबाव, युवक ने मेजा बांध में कूद जान दी
मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन कर आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज कराया मामला
दो दिन से लापता युवक का शव सोमवार सुबह मेजा बांध में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने बांध में युवक का शव देखा तो तुरंत सूचना को दी। सूचना पर मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। वहीं परिजनों ने युवक को दुकान खाली करने का दबाव बना रहे दुकान मालिक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि दुकानदार उसपर बार-बार दुकान खाली करने का दबाव बना रहा
था। जानकारी के अनुसार, बांध के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में मिले दस्तावेजों से मृतक की पहचान भीलवाड़ा निवासी अर्जुन पुत्र जगदीश सेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एक
दिन पूर्व घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट प्रताप नगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडल अस्पताल रखवाया। इसके बाद परिवार सहित समाज के सैकड़ों लोग मोर्चरी के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे बाद समझाइश हुई। प्रदर्शन स्थल पहुंची उपखंड अधिकारी संजना जोशी एवं थानाधिकारी ने परिजनों की रिपोर्ट पर दुकान मालिक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।