Skip to main content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर जी का जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में माण्डलगढ़ -भीलवाड़ा में मूर्ति अनावरण सम्पन्न हुआ


*पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर जी का जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर को भीलवाड़ा और माण्डलगढ़ में कार्यक्रम आयोजित मूर्ति अनावरण एवं श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान, मांडलगढ़ के कार्यालय का लोकार्पण संपन्न*
✍️गिरधर पाराशर 
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवचरण माथुर जी एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती सुशीला देवी माथुर जी की मूर्तियों का अनावरण महिला आश्रम, पथिक नगर कैंपस मे पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी ने मुख्य अतिथि के बतौर अनावरण किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने कहा, “मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में श्री शिवचरण माथुर के मुख्यमंत्री रहते हुए साथ काम करने का अवसर मिला। मेरे उनसे घनिष्ठ संबंध थे। श्री माथुर युवा अवस्था में स्वतंत्रता सेनानी भी रहे। दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने प्रदेश को सुशासन दिया। वे जीवनपर्यंत सच्चे कांग्रेसी रहे। आज के इस अवसर पर मैं स्व. श्री माणिक्यलाल वर्मा, स्व. श्रीमती नारायणी देवी, स्व. श्री शिवचरण माथुर एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती सुशीला माथुर को नमन करता हूं।“
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी ने कहा, “शिवचरण माथुर जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी निष्ठा, सरलता और जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
स्वतंत्रता सेनानी व महिला आश्रम संस्थान की संस्थापक स्व. सुशीला देवी माथुर जी ने समाज सुधार, महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर मैं स्वतंत्रता सेनानी माणिक्यलाल वर्मा जी और नारायणी देवी वर्मा जी के संघर्ष, समर्पण और सच्ची देशसेवा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करता हूँ।
वंदना माथुर जी, विभा माथुर जी सहित माथुर परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ और अभिनंदन।”

इसी क्रम में, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी ने श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान, मांडलगढ़ के कार्यालय का लोकार्पण किया मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी द्वारा किया गया। माण्डलगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता से जुड़कर उनके सुख दुख में भागीदारी निभाना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री शिवचरण माथुर जी का जीवन लोकसेवा और विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है, और उसी भावना को आगे बढ़ाने का यह संस्थान एक सशक्त माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री एम एम पल्लम राजू जी, AICC मीडिया डिपार्टमेंट चेयरमैन श्री पवन खेड़ा जी , पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला जी , पूर्व मंत्री श्री हेमाराम चौधरी जी, झुनझुनू सांसद श्री बृजेन्द्र सिंह ओला जी, दौसा सांसद श्री मुरारी लाल मीणा, विधायक सुरेश गुर्जर जी, विधायक हरिमोहन शर्मा जी, विधायक अभिमन्यु पूनिया जी सहित पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी शामिल हुए।

Popular posts from this blog

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी।

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। पंचानपुरा बांध पहले से ही ओवर फ्लो है ही।  बीती रात भर ज़ोरदार बारिश होने से  रात्रि करीब दो बजे बाढ़ के हालत बने ।तिलस्वां महादेव में एरू नदी फिर ली बाढ़ की सूरत, निचले हिस्से में दूकानों में पानी भरा फिलहाल पानी का लेवल हर सैकंड चढ़ रहा है। सैकड़ों लोग घरों में रखा सामान ऊपर रख रहे हैं। मंदिर पर सैकड़ों यात्री रुके हुए हैं। दर्शनार्थियों को जहां है वहीं रहने को कहा हैं। खतरे के निशान पर बह रही नदी। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से रूबरू होकर जनता से की अपील सभी ग्रामीण ख़ासकर एरू नदी एरिया के लोगो को ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों जाने के लिए अनुरोध किया। हर संभव प्रयास के लिए कहा। प्रशासन हुआ अलर्ट,गिरदावर संजय पाराशरने बताया कि तिलस्वां पटवारी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे है।  गौरतलब यह कि एरू नदी के पेटे में अवैध रूप से निर्माण होने से प्रशाशन की उदासीनता के चलते सैकड़ों लोगो...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...