✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजोलियाँ थाना पुलिस द्वारा बकरा चोरी गैंग का सदस्य, एक अवैध हथकड़ शराब व्यक्ति और एक बाइक चोर गिरफ्तार
✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया
बिजोलियाँ थाना पुलिस द्वारा सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें लंबे समय से फरार चल रहा बकरा चोरी गैंग का सदस्य, एक अवैध हथकड़ शराब बनाने वाला और एक बाइक चोर शामिल है।
थानाधिकारी उगमाराम सैनी ने बताया कि बकरा चोरी प्रकरण में फरार चल रहा आरोपी काला उर्फ कालू कंजर निवासी बड़ा चिताबड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 25 जुलाई को पांच भेड़ों की चोरी का मामला दर्ज था।इसी प्रकार 5 अक्टूबर को दर्ज आबकारी प्रकरण में पुलिस ने राकेश कंजर निवासी बड़ा चिताबड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध हथकड़ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
वहीं, बेंगू थाना क्षेत्र की चंदाखेड़ी जोगणिया माता से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी नरेश उर्फ गुंगा कंजर (22) को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में परते खंगाली जाएगी।