✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️गिरधर पाराशर
बिजोलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलस्वां,ग्राम पंचायत चाँद जी की खेड़ी में ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन हुआ।
कान खोल कर सुन लो अधिकारियो गण काम करना होगा कोताही नहीं चलेगी ये भजन लाल की सरकार हैं ये बात विधायक गोपल लाल खंडेलवाल मांडलगढ़ ने कही.
साथ ही ग्रामीण सेवा शिविर के तहत लाभ उठाने व घर बैठे सरकारी तंत्र एक शिविर में उपस्थित में अधिकारियो से राजस्व, पंचायती, चिकित्सा, बिजली विभाग, वन विभाग, जल विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग,आयुर्वेद विभाग इन सभी विभागों से जन सहयोगी लाभ लेने की बात कही।
तिलस्वां शिविर के प्रभारी तहसीलदार ललित डिडवानिया, चाँद जी खेड़ी शिविर प्रभारी विकास अधिकारी अशेष शर्मा ने पात्र लाभार्थी को त्वरित रूप से आवास पट्टा वितरित किए गए।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र बिजौलियां में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शनिवार को ग्राम पंचायत तिलस्वां एवं पंचायत चाँद जी खेड़ी में उपखण्ड अधिकारी व विकास अधिकारी बिजौलियां के नेतृत्व में शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुए।
निर्देशानुसार मौके पर ही निरीक्षण कर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पात्र प्रार्थिया को पुश्तैनी मकान का पट्टा वितरित किया गया। इस त्वरित समाधान से लाभार्थी के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
साथ ही तिलस्वां व चाँद जी की खेड़ी में गोद भराई विधायक शर्मा के समक्ष नवजात बच्चो को प्रवेश उत्सव मन अन्नप्रासन कराया गया. इस दौरान केक भी काटकर जन्मोत्सव मनाया,
महीला पर्यवेक्षक संगीता धाकड द्वारा सरकारी योजना के बारे में बताया गया.
मीनाक्षी सुथार, चंदा अहीर सहित उपस्थित थे।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता, सक्रियता एवं समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस पहल को अत्यंत लाभकारी बताते हुए राज्य सरकार एवं उपखंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, विकास अधिकारी अशेष शर्मा,तहसीलदार ललित डीडवाना, उप निरीक्षक नरेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक संजय पाराशर, पंचायतराज अधिकारी रामेश्वर,तिलस्वां प्रशासक कैलाश रेगर, चाँद जी की खेड़ी प्रशासक मोहनलाल धाकड़, डॉक्टर बुद्धि प्रकाश मीणा, वन विभाग के लक्ष्मण सिंह,नाथू लाल पशुपालन विभाग डॉ राजेश धाकड़, कृषि विभाग के प्रहलाद कराड, विद्युत विभाग हनुमान,आयुर्वेद विभाग के बंसीलाल कटरा, पी एचडी चंबल के अशोक सोनी, पटवारी ममता पंकज, ग्राम विकास अधिकारी तिलस्वां छुट्टन शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी चाँद जी की खेड़ी बंशीधर, श्यामलाल अहीर,गोपाल अहीर, मुकेश व्यास, राकेश वैष्णव, गोविंद अहीर, कैलाश सुथार आदि लोग उपस्थित थे।