✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर जी का जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर को भीलवाड़ा में कार्यक्रम आयोजित होंगे
*पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर जी का जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर को भीलवाड़ा में कार्यक्रम आयोजित होंगे*
*कार्यक्रम 1* - पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवचरण माथुर जी एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती सुशीला देवी माथुर जी की मूर्तियों का अनावरण महिला आश्रम, पथिक नगर कैंपस में होगा - पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली जी होंगे
*कार्यक्रम 2* - श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान, मांडलगढ़ के कार्यालय का लोकार्पण - कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे
महिला आश्रम संस्थान की सचिव श्रीमती वंदना माथुर एवं श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की सचिव श्रीमती विभा माथुर ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियाँ शिवचरण जी के आदर्शों और सार्वजनिक जीवन की निष्ठा से प्रेरणा लें। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री शिवचरण माथुर जी ने अपने जीवन में देश एवं प्रदेश की जो सेवा की, उसे भुलाया नहीं जा सकता। भीलवाड़ा में पहले UIT चेयरमैन के रूप में उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। इसके बाद वे पहले निर्वाचित जिला प्रमुख, सात बार विधायक और दो बार सांसद बने। जनता के आशीर्वाद से वे दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा असम के राज्यपाल भी रहे। प्रदेश एवं भीलवाड़ा जिले के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है — भीलवाड़ा डेयरी की स्थापना, वस्त्र नगरी का विकास, मांडलगढ़ में बांधों का तंत्र, रेलवे योजनाएँ और अनेक लोककल्याणकारी कार्य उनके दूरदर्शी नेतृत्व के उदाहरण हैं। जनता आज भी उन्हें उनके सरल स्वभाव और ज़मीनी जुड़ाव के लिए स्नेहपूर्वक याद करती है।
माथुर साहब की मूर्ति के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती सुशीला देवी माथुर जी की मूर्ति का भी अनावरण किया जाएगा। वे महिला आश्रम संस्थान की संस्थापक थीं और महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महिला आश्रम का वर्तमान स्वरूप उनके दूरदर्शी सोच और समर्पण का परिणाम है।
श्रीमती वंदना माथुर ने बताया कि 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे, भीलवाड़ा के महिला आश्रम, पथिक नगर कैंपस में स्व. श्री शिवचरण माथुर जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी तथा विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली जी होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री एम.एम. पल्लम राजू जी, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी जी, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला जी, सांसद बृजेन्द्र ओला जी, सांसद कुलदीप इंदौरा जी, सांसद मुरारीलाल मीणा जी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल जी, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा जी, सुचित्रा जी सहित अनेक विधायक, सांसद, प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिले के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
इसी कड़ी में दोपहर 1 बजे मांडलगढ़ में ‘श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान’, मांडलगढ़ कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी होंगे। इस अवसर पर उपरोक्त सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की नींव स्व. श्रीमती सुशीला देवी माथुर जी ने अपने पति स्व. श्री शिवचरण माथुर जी की स्मृति में रखी थी। इस संस्थान के माध्यम से आज भी विभिन्न सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य शिवचरण माथुर जी के विकास, सेवा और शिक्षा के आदर्शों को आगे बढ़ाना है, ताकि समाज में समरसता और सशक्तिकरण के उनके सपनों को साकार किया जा सके।
श्रीमती वंदना माथुर ने कार्यक्रम में सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है।