✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान में अलमारियों से 3 लाख रुपये नकद, 2 तोला सोने के टॉप्स और 1 किलो चांदी लेकर फरार,
✍️गिरधर पाराशर
बिजोलिया कस्बे की इंदिरा कॉलोनी स्थित चौराहे के पास शुक्रवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारियों से 3 लाख रुपये नकद, 2 तोला सोने के टॉप्स और 1 किलो चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।
पीड़ित हेमंत वैद्य व उनकी पत्नी सरिता सुबह काम पर गए थे। शाम को किराएदार गिरिराज घर लौटे तो ताले टूटे मिले और कमरों व हॉल में सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर थानाधिकारी उगमाराम सैनी और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दिनदहाड़े चौराहे के पास हुई इस वारदात से कस्बे में दहशत फैल गई है।