✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
अखिल भारतीय तेली महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन 11 और 12 अक्टूबर को बिजौलियाँ में होगा आयोजित |
@ गिरधर पाराशर बिजौलियाँ
अखिल भारतीय तेली महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बिजौलियाँ में 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित होगा इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे राष्ट्रीय संयोजक यशवंत कुमार तेली, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक राधेश्याम गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर कोटा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सूरज राठौर, राष्ट्रीय महिला संरक्षक विजयलक्ष्मी आर्य, कला आर्य, महिला प्रकोष्ठ डॉ अनीता प्रयाग, राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल तेली, दिलीप भाई मोदी, राजू भाई मोदी, गोविंद भाई मोदी,प्रहलाद मोदी आदि के साथ राष्ट्रीय एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार चंद्रवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष रामकन्या साहु , युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश तेली एवं उपाध्यक्ष मय कार्यकारिणी सहित सभी सदस्य इस अधिवेशन का हिस्सा बनेंगे|
अधिवेशन के निमित्त आज ऊपरमाल राठौर तेली समाज के समाज बंधुओ द्वारा बोहरा जी की बगीची में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अधिवेशन की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई|