✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजौलियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विजयादशमी उत्सव का आयोजन
संवाददाता- गिरधर पाराशर
बिजोलिया, भीलवाड़ा
बिजौलियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया।
उत्सव में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण संघवेश में मौजूद रहे वहीं कस्बे के गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती
के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक व्यास ने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि स्थापना काल से लेकर आज तक संघ राष्ट्र हित के कार्यों में तत्परता से लगा हुआ हैं।व्यास ने संघ के आनुषंगिक संगठनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्,विश्व हिंदू परिषद् व अखिल भारतीय मजदूर संघ जैसे अन्य संगठनों की तत्काल समय में आवश्यकता औऱ उनके गठन के बारे में भी जानकारी दी।व्यास ने बताया कि शताब्दी वर्ष में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पंच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, स्वत्व भाव का विकास, कुटुंब प्रबोधन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा।संघ के स्वयंसेवक घर-घर जाकर हर हिंदू परिवार तक पहुंचेंगे और समाज निर्माण के इस पवित्र कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। विजयादशमी उत्सव के तहत शस्त्र पूजन के साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा घोष वादन भी किया गया।