✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
चाँद जी की खेड़ी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर मे पर्युषण महापर्व मनाया। प्रातः अभीषेक ,शांतिधारा एवं पुजा हुई।
✍️ गिरधर पाराशर
चाँद जी की खेड़ी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर मे पर्युषण महापर्व अंतिम दिन शनिवार को उत्तम ब्रहमचर्य धर्म की आराधना की गयी।प्रातः अभीषेक ,शांतिधारा एवं पुजा हुई। शांतिधारा हीरालाल,सुरेशचन्द, मनोजकुमार अयांश कुमार पाटनी की ओर से की गयी। पुजा सोलाकरण, दशलक्षण ,सहित अन्य पुजा हुई। अनंतचतुर्दशी पर शोभायात्रा निकाली और वार्षिक कलशाभिषेक हुआ।समाज के वीरेन्द्र पहाडिया ने बताया कि दो बजे श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः मन्दिर में पहुंचने पर वार्षिक कलशाभिषेक हुआ।शोभायात्रा में सलावटिया एवं कास्या केश्रावक श्राविकाए बच्चे भी सम्मलित हुए।सायंकाल 48 दिपो की भक्तामर महाआरती एवं शास्त्र वाचन के पश्चात क्षमावणी का आयोजन हुआ जीसमे समाजजनो वर्षभर की गलतीयो के लिए एक दुसरे से क्षमा याचना की।