✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
तिलस्वां में राजस्थान ग्रामीण बैंक कास्या द्वारा - वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत मेगा कैंप आयोजित हुआ ।
✍️ गिरधर पाराशर
तिलस्वां ग्राम पंचायत परिसर में शुक्रवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक कास्या द्वारा - वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत मेगा कैंप आयोजित हुआ ।
प्रबंधक पिंटू चौधरी ने ग्राहकों को वित्तीय जागरूकता, साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा एवं री-केवायसी प्रक्रिया के महत्व की जानकारी दी। शिविर के दौरान ग्राहकों ने री-केवायसी सुविधा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इस वित्तीय जागरुकता अभियान में शाखा कास्या कलां प्रबन्धक पिन्टू चौधरी,बैंक सखी निरमा सैन, प्रशासक कैलाश रेगर,सचिव छुटन शर्मा,क्रिसील फाउंडेशन फील्ड कोर्डिनेटर किरण सेन, बैंक बी सी दिनेश मेवाड़ा,गोपाल अहीर, मोनू तेली, गिरधर पाराशर आदि उपस्थित रहे।